Home / चीनी आयात पर कई तरह से अंकुश लगा रही सरकार, स्टील आयात पर 5 साल के लिए एंटी डंपिंग ड्यूटी लगाई

चीनी आयात पर कई तरह से अंकुश लगा रही सरकार, स्टील आयात पर 5 साल के लिए एंटी डंपिंग ड्यूटी लगाई

Spread the love

मोदी सरकार देश में चीनी माल की डंपिंग को रोकने के लिए सख्त मूड में दिख रही है। चीन सहित तीन देशों से स्टील आयात पर सरकार ने 5 साल के लिए एंटी डंपिंग ड्यूटी लगा दी गई है। इसी तरह, चीन से आने वाले सोलर आइटम पर अगस्त से 20 फीसदी की बेसिक कस्टम ड्यूटी (BCD) लगाने की तैयारी की जा रही है। यही नहीं, चीन से आने वाला माल 22 जून से बंदरगाहों पर रोक लिया गया है।

गौरतलब है कि चीन से सीमा पर हिंसक झड़प में हमारे देश के 20 जवान शहीद हो गए हैं। ऐसे में देश में चीन के खिलाफ जबरदस्त माहौल है और चीनी माल के बहिष्कार का अभियान चल पड़ा है। ऐसे में सरकार भी सख्ती दिखाकर कारोबार के रास्ते चीन की नकेल कसना चाहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *