लाल किले पर परिंदा भी पर नहीं मार सकेगा, मल्टी-लेवल सिक्योरिटी के बीच सुहाना हुआ दिल्ली का मौसम

लाल किले पर परिंदा भी पर नहीं मार सकेगा, मल्टी-लेवल सिक्योरिटी के बीच सुहाना हुआ दिल्ली का मौसम
नई दिल्ली। 80वें स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया। घने बादलों और खुशनुमा मौसम के बीच लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं।
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर लाल किले और उसके आसपास मल्टी-लेवल सुरक्षा व्यवस्था तैनात की गई है। सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके की निगरानी बढ़ा दी है और 1,000 से अधिक एआई-पावर्ड सीसीटीवी कैमरों के जरिए हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए मॉक ड्रिल भी की गई हैं।
बारिश के बाद राजधानी का मौसम भले ही सुहाना हो गया, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। लाल किले के आसपास आने-जाने वाले लोगों और वाहनों की सघन जांच की जा रही है। विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय पर विशेष जोर दिया गया है, ताकि स्वतंत्रता दिवस समारोह शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराया जा सके।
वहीं, कर्तव्य पथ और राजधानी के अन्य प्रमुख इलाकों में भी स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रौनक देखने को मिली। बारिश के बाद ठंडी हवाओं और बादलों से घिरे आसमान ने दिल्ली के मौसम को और खुशनुमा बना दिया। बड़ी संख्या में लोग मौसम का आनंद लेते नजर आए।
स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर दिल्ली में सुरक्षा और उत्साह—दोनों का माहौल दिखाई दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *