Home / भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि राहुल गांधी मर्यादा तोड़ रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि राहुल गांधी मर्यादा तोड़ रहे हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। गलवान संकट को लेकर राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी वास्तव में सरेंडर मोदी हैं। भारतीय जनता पार्टी ने राहुल के इस बयान पर पलटवार किया है। साथ ही राहुल गांधी इस ट्वीट पर सरेंडर की स्पेलिंग को लेकर फंस गए क्योंकि सरेंडर की स्पेलिंग गलत लिखी गई थी।

बहरहाल, राहुल गांधी की टिप्पणी पर बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा कि राहुल जिस भाषा का इस्तेमाल वो कर रहे हैं ऐसा दुश्मन देश के नेता भी नहीं कर रहे। उन्हें इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। बीजेपी ने कहा कि राहुल गांधी सारी मर्यादा तोड़ रहे हैं।

बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री मोदी के लिए जिन शब्दों का इस्तेमाल राहुल गांधी कर रहे हैं, वैसे अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल दुश्मन देश का नेता भी भारत के प्रधानमंत्री के लिए नहीं करता। लेकिन राहुल गांधी लगातार ‘प्रधानमंत्री’ और ‘देश’ दोनों का अपमान करते जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *