Home / भारतीय सेना का एक कर्नल, दो सैनिक शहीद, चीन को भी हुआ काफी नुकसान ।

भारतीय सेना का एक कर्नल, दो सैनिक शहीद, चीन को भी हुआ काफी नुकसान ।

Spread the love

 

लद्दाख में हुई झड़प 3 भारतीयों सैनिक शहीद हुए हैं। वहीं सूत्रों का कहना है कि चीनी पक्ष को भी खासा नुकसान हुआ है। तीन से चार सैनिक इस झड़प में मारे गए हैं। उधर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विदेश मंत्री एस जयशंकर, सीडीएस बिपिन रावत 0और तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ समीक्षा बैठक की है। हालात को लेकर सुबह 7:30 बजे से भारत और चीन के बीच बैठक चल रही है। चीन लगातार भारत से बैठक की मांग कर रहा है। वहीं मिल रही जानकारी के मुताबिक दोनों सेनाओं के अधिकारी बैठक कर तनाव को कम करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं बताया जा रहा है कि हिंसक झड़प के बाद यह घटना घटी है। दोनों पक्षों की ओर से कोई फायरिंग नहीं की गई है। भारतीय सेना से जुड़े को कहना है कि झड़प के दौरान पत्थर और राड का इस्तेमाल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *