Home / आजमगढ़ भ्रमण के दौरान जिला अस्पताल का निरीक्षण योगी आदित्यनाथ

आजमगढ़ भ्रमण के दौरान जिला अस्पताल का निरीक्षण योगी आदित्यनाथ

Spread the love

08/06/2020

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज जनपद आजमगढ़ भ्रमण के दौरान जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने जिला अस्पताल की पैथोलाॅजी लैब, इमरजेंसी वाॅर्ड, सी.टी.स्कैन वाॅर्ड, साफ-सफाई, चिकित्सीय व्यवस्था, दवाओं की उपलब्धता आदि की भी जानकारी प्राप्त की।

जनपद आजमगढ़ में जिला अस्पताल का निरीक्षण करते हुए मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी ने कोविड-19 की जांच के लिए जिला अस्पताल में स्थापित की गयी ट्रू-नेट मशीन का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के उपचार के लिए प्रोटोकाॅल के अनुसार सभी उपाय सुनिश्चित किए जाएं।

मुख्यमंत्री जी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोरोना के चलते जिन मरीजों का आॅपरेशन लंबित है, उनकी ट्रू-नेट मशीन द्वारा जांच करें कि मरीज में कोरोना के लक्षण तो नहीं हैं। यदि जांच के उपरांत रिपोर्ट निगेटिव आती है, तो उसकी सर्जरी की जाए। यदि जांच रिपोर्ट में कोरोना के लक्षण प्रतीत होते हैं, तो उनके सैम्पल को जांच के लिए भेजा जाय एवं उस मरीज को फैसिलिटी क्वारंटाइन सेन्टर में रखा जाए।

मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए हैं कि गम्भीर बीमारी से पीड़ित मरीजों का आॅपरेशन प्राथमिकता के आधार पर करें और जो मरीज इमरजेंसी में आता है तो उसका इलाज तत्परता के साथ किया जाए। हर मरीज का बेहतर इलाज किया जाय, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाए।

जनपद आजमगढ़ में जिला अस्पताल का निरीक्षण करते हुए मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मरीजों की सर्जरी के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अब तक किए गए आॅपरेशनों तथा अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या आदि के विषय में भी जानकारी प्राप्त की।

मुख्यमंत्री जी ने आज जनपद आजमगढ़ भ्रमण के दौरान पुलिस लाइन के सभागार में जन प्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठक कर जनपद की स्थिति की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि प्रदेश में कोविड व नाॅन-कोविड, दो प्रकार के अस्पताल संचालित हो रहे हैं। प्रतिदिन 15 हजार कोविड सैम्पल की जांच की जा रही है, अब तक लगभग 4 लाख लोगों का मेडिकल टेस्ट किया जा चुका है एवं 4 करोड़ लोगों की मेडिकल स्क्रीनिंग की गई है।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश में कोविड मरीजों की भर्ती के लिए 01 लाख बेड की व्यवस्था की गई है। गम्भीर बीमारी से ग्रसित मरीजों की कोविड जांच हेतु सभी जनपदों के जिला अस्पताल में ट्रू-नेट मशीन उपलब्ध कराई जा रही है। आॅपरेशन से पूर्व कोरोना जांच किए जाने की व्यवस्था की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद आजमगढ़ में अब तक 1,57,000 श्रमिक वापस आ चुके हैं। 01 मई, 2020 से अब तक 85,700 श्रमिक आए हैं, जिसमें से 54,000 श्रमिकों को ₹1,000 का भरण-पोषण भत्ता उपलब्ध कराया गया है। प्रदेश में 34 लाख श्रमिकों को भरण-पोषण के लिए धनराशि उपलब्ध कराई गई है।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश के 86,71,000 वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांगों को पेंशन दी गई है। साथ ही, प्रदेश में 18 करोड़ जरूरतमंद लोगों को छठवीं बार राशन उपलब्ध करा दिया गया है। 02 करोड़ 4 लाख किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अन्तर्गत ₹2,000 की किश्त दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *