Home / कोरोना संकट के बीच एक और झटका, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा

कोरोना संकट के बीच एक और झटका, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा

Spread the love

8 मई 2020

नयी दिल्ली : पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रविवार को 83 दिन बाद 60 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोत्तरी की गयी। इसी के साथ सरकारी तेल कंपनियों ने ईंधन की कीमतों में किए जाने वाले रोजाना बदलाव को दोबारा शुरू कर दिया।
सरकारी कंपनियों की ओर से जारी अधिसूचना के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 71.26 रुपये से बढ़कर 71.86 रुपये प्रति लीटर हो गयी। इसी तरह डीजल की कीमत 69.39 रुपये से बढ़कर 69.99 रुपये प्रति लीटर हो गयी। एक अधिकारी ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमत में दैनिक बदलाव की प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *