चार दिवसीय मानसून सत्र पर अखिलेश यादव का तंज, यूपी सरकार पर लगाए कई आरोप:

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राज्य विधानमंडल के चार दिवसीय मानसून सत्र को लेकर योगी सरकार पर तीखा हमला बोला है।

कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि, “चार दिन की सरकार बची है, इसीलिए उत्तर प्रदेश विधानसभा का सत्र भी चार दिन का ही हो रहा है।”

उन्होंने अपने पोस्ट में आरोप लगाया कि पहले दिन सरकार श्रद्धांजलि कार्यक्रमों में समय बिताएगी। दूसरे दिन अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर में हुई कथित चोरी की घटना की जिम्मेदारी केंद्र सरकार पर डालने की कोशिश करेगी। तीसरे दिन प्रयागराज सहित प्रदेश में छात्रों के आंदोलनों से बचने में समय निकालेगी और चौथे दिन एक दुखी मां के सार्वजनिक अपमान के मुद्दे पर जवाब देने से बचते हुए जल्द सत्र समाप्त करने की घोषणा कर देगी।

हालांकि, इन आरोपों पर उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। सत्र के दौरान सरकार और विपक्ष के बीच विभिन्न मुद्दों पर तीखी बहस होने की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *