Home / उत्तराखंड में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज निकले कोरोना पाज़िटिव, मुख्यमंत्री सहित पूरी सरकार हो सकती है क्‍वारंटाइन

उत्तराखंड में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज निकले कोरोना पाज़िटिव, मुख्यमंत्री सहित पूरी सरकार हो सकती है क्‍वारंटाइन

Spread the love

1 जून 2020

देहरादून. कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच उत्तराखंड से बड़ी खबर है। शनिवार को कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की पत्नी पूर्व विधायक अमृता रावत के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब खुद सतपाल महाराज की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ गई है। यही नहीं महाराज का बेटा, बहु समेत 22 कर्मचारियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट सार्वजनिक होते ही राज्य में हड़कंप मच गया है क्योंकि शुक्रवार को सचिवालय में आयोजित कैबिनेट बैठक में सतपाल महाराज भी शामिल हुए थे और इस बैठक में स्वयं मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी शामिल थे। इतना ही नहीं महाराज ने इसके बाद पर्यटन विभाग की बैठक में भी शिरकत की थी।
देश का ये पहला मामला है जब पूरी सरकार ही कोरोना की जद में आ गई हो। महाराज की कोरोना रिपोर्ट आते ही शासन में हाईलेवल कमेटी की बैठक शुरू हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *