Home / टिड्डियों के झुंड पर केमिकल का छिड़काव, बड़ी संख्या में मारी गईं

टिड्डियों के झुंड पर केमिकल का छिड़काव, बड़ी संख्या में मारी गईं

Spread the love

29 मई 2020

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में बुधवार शाम पहुंचे टिड्डी दल में शामिल लाखों कीटों को केमिकलों के गहन छिड़काव की मदद से नष्ट कर दिया गया। बचे हुए टिड्डियों के झुंड को भगाने की कोशिश जारी है। झांसी मंडल के कृषि उपनिदेशक कमल कटियार ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार रात गरौठा और मौठ इलाके में पहुंचे टिड्डी दल पर जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग द्वारा रात भर किए गए कीटनाशक के छिड़काव एवं अन्य उपायों के जरिए लाखों की संख्या में टिड्डे मारे गए हैं।

उन्होंने बताया कि बची हुई टिड्डियों का एक छोटा दल इस वक्त झांसी के निकट पारीछा की ओर घूम रहा है, जिसे भगाने के एवं मारने के प्रयास किए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि बुधवार देर शाम मध्य प्रदेश के भांडेर, दतिया, इंदरगढ़ होते हुए लाखों की संख्या में टिड्डियों का एक दल झांसी के गरौठा एवं मौठ के विभिन्न गांवों में आ गया था। देर रात उसे भगाने का प्रयास किया गया। कृषि विभाग एवं जिला प्रशासन के सात केंद्रीय दल सहित विभिन्न टीमों ने देर रात से लेकर आज सुबह तक इन दलों पर कीटनाशकों का छिड़काव कर उन्हें बड़ी संख्या में मार दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *