Home / कोरोनावायरस का कहर / अमेरिका ने घोषित किया सबसे बड़ा 151 लाख करोड़ रुपए का राहत पैकेज, हर आदमी को मिलेंगे 90 हजार रुपए।

कोरोनावायरस का कहर / अमेरिका ने घोषित किया सबसे बड़ा 151 लाख करोड़ रुपए का राहत पैकेज, हर आदमी को मिलेंगे 90 हजार रुपए।

Spread the love

28/5/2020

वॉशिंगटन। कोरोनावायरस महामारी के कारण अर्थव्यवस्था में आ रही गिरावट को थामने के लिए अमेरिका 2 लाख करोड़ डॉलर (करीब 151 लाख करोड़ रुपए) का राहत पैकेज जारी करने जा रहा है। पैकेज को लेकर ह्वाइट हाउस और सीनेट के बीच सहमति बन गई है। इस खबर से अमेरिकी शेयर बाजार डाउ जोंस में मंगलवार को 11.4 फीसदी की उछाल देखी गई। यह 1929 की महामंदी के बाद से एक दिन में डाउ जोंस की सबसे बड़ी उछाल है। अमेरिका में बुधवार रात (भारतीय समयानुसार) को डील सीनेट में पेश होगी। वहां से पास हो जाने के बाद इससे जुड़ा पूरा ब्यौरा सामने आएगा। इस पैकेज को अमेरिकी इतिहास का सबसे बड़ा राहत पैकेज बताया जा रहा है। सदन से पास होते ही यह दुनिया में किसी भी देश द्वारा किसी भी स्थिति में जारी किया गया सबसे बड़ा राहत पैकेज हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *