डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली: भारत के पूर्व राष्ट्रपति, ‘मिसाइल मैन’ और महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वह भारत के “जनता के राष्ट्रपति”, “मिसाइल मैन” और एक दूरदर्शी वैज्ञानिक थे, जिन्होंने देश की स्वदेशी मिसाइल एवं सामरिक रक्षा क्षमताओं को मजबूत बनाने में ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उन्होंने कहा कि डॉ. कलाम का सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदारी, राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण और निस्वार्थ सेवा की भावना आज भी करोड़ों लोगों, विशेषकर युवाओं को बड़े सपने देखने, नवाचार करने और देश की सेवा के लिए प्रेरित करती है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का योगदान सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा और राष्ट्र उनके प्रति सदैव कृतज्ञ रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *