अयोध्या के समाजवादी पार्टी के जिला, ब्लाक प्रकोष्ठों के अध्यक्षों सहित 56 सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल ने जिलाध्यक्ष श्री पारस नाथ यादव के नेतृत्व में श्री अखिलेश यादव से भेंट की। अयोध्या से आए समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमण्डल ने लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में हुई ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने अयोध्या की जीत पर धन्यवाद दिया।
अयोध्या के समाजवादियों का यह दल यहां से चलकर सैफई जाएगा और नेताजी श्री मुलायम सिंह यादव जी की समाधिस्थल पर जाकर सभी पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।
यह प्रतिनिधिमंडल अयोध्या से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद ही अयोध्या से सैफई के लिए रवाना हुआ। श्री अखिलेश यादव से आशीर्वाद लेने के लिए ये लोग लखनऊ आए थे। अयोध्या से श्री अवधेश प्रसाद पासी नवनिर्वाचित सांसद है।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
अयोध्या सपा के जिला, ब्लाक प्रकोष्ठों के अध्यक्षों सहित 56 सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल ने अखिलेश यादव से की भेंट





