लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय न्याय संहिता से जुड़े 03 नए कानूनों को लागू करने पर जोर देते हुए कहा कि कोर्ट में पेशी के लिए हर जिले में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा होनी चाहिए।
इसके लिए उन्होंने फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट, लखनऊ का सहयोग लेते हुए रेंज स्तर पर स्थापित सभी फॉरेंसिक प्रयोगशालाओं में हर जरूरी संसाधन की उपलब्धता कराने और सभी 75 जनपदों में फॉरेंसिक लैब स्थापित करने के निर्देश दिए हैं।