Home / प्रवासी मजदूरों की भूख मिटाने आगे आया ब्रिटिश शख्स, मदद के लिए जुटाए 2 करोड़ रुपए.

प्रवासी मजदूरों की भूख मिटाने आगे आया ब्रिटिश शख्स, मदद के लिए जुटाए 2 करोड़ रुपए.

25/5/2020

दिल्ली में फंसे प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए एक रेस्टोरेंट के मालिक ब्रिटिश नागरिक जैस्पर रीड ने कमाल कर दिखाया है। ऐसे में जब कोविड-19 महामारी के चलते मजदूरों की रोजगारी छिन गई है और उनके पास खाने-पीने की समस्या खड़ी हो गई है, जैस्पर रीड कई लोगों के लिए आशा की किरण बन गए हैं। हालात ऐसे हैं कि रीड का खुद का बिजनेस इस लॉकडाउन में बुरी तरह प्रभावित हुआ है, लेकिन इस संकट को उन्होंने अपने लिए एक मौके में बदल दिया है।
रीड ने अपने साथी मुकेश के साथ मिलकर लॉकडाउन में दूसरों पर निर्भर होने को मजबूर लोगों की मदद के लिए दुनियाभर से 2 करोड़ रुपए का फंड इकट्ठा किया है। खास बात यह है कि रीड ने इसकी शुरुआत महज 30 लोगों की मदद से की थी, अब वो लगभग 600 परिवारों का पेट भर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *