आज दिनांक 29/4/2024 नवाबों एवं अदब के शहर लखनऊ व पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की कर्मभूमि से उनके विकास के सपने को सहकार करने के लिए, तीसरी बार रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में नामांकन किया,
पूर्व घोषणा के हिसाब से समय 11:30 बजे भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय विधानसभा पर श्री राजनाथ सिंह के लखनऊ समर्थक व समस्त कार्यकर्ताओं के साथ कार्यालय से जुलूस के रूप में निकालकर जिला कलेक्ट्री लखनऊ में नामांकन किया,
उधर लखनऊ लोकसभा मोहनलालगंज की सीट से शहरी विकास मंत्री श्री कौशल किशोर ने भी अपने समर्थन के साथ नामांकन दाखिल किया,





