Home / चर्चित चेहरे / जितेंद्र और शोभा कपूर

जितेंद्र और शोभा कपूर

Spread the love

जितेंद्र का नाम हेमा मालिनी, श्रीदेवी, जया प्रदा जैसी अभिनेत्रियों के साथ खूब जुड़ा। लेकिन, उनकी शादी हुई अपनी बचपन की दोस्त शोभा कपूर के साथ। आज शोभा कपूर और जितेंद्र की शादी की सालगिरह है। 31 अक्तूबर 1974 को दोनों ने हमेशा के लिए एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए। शोभा कपूर जब 14 साल की थीं तब जितेंद्र को उनसे प्यार हो गया था। उस वक्त जितेंद्र बॉलीवुड के स्टार नहीं थे। जब जितेंद्र बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमा रहे थे उसी वक्त शोभा ब्रिटिश एयरवेज में काम कर रही थीं। जॉब की वजह से शोभा को अक्सर विदेश में रहना पड़ता था और वो चाह कर भी जितेंद्र से नहीं मिल पा रही थीं। 31 अक्तूबर 1974 को जितेंद्र और शोभा कपूर ने चोरी-चुपके शादी कर ली थी। बता दें की जितेंद्र से शादी करने के लिए शोभा कपूर ने अपनी जॉब तक छोड़ दी थी। इस कारण उन्हें आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ा था। इंडस्ट्री में काफी स्ट्रगल करने के बाद जितेंद्र को फिल्म ‘बिदाई’ मिल गई। यह फिल्म सुपरहिट रही और जितेंद्र की किस्मत एक बार फिर खुल गई। जितेंद्र और शोभा कपूर के दो बच्चे है बेटी एकता कपूर और बेटा तुषार कपूर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *