Home / उत्तर प्रदेश / श्री अनंतराम जायसवाल जी ने समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाया: अखिलेश यादव

श्री अनंतराम जायसवाल जी ने समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाया: अखिलेश यादव

Spread the love

समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय 19-विक्रमादित्य मार्ग लखनऊ में आज वरिष्ठ समाजवादी नेता रहे अनंतराम जायसवाल की पुण्यतिथि मनाई गई।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि श्री अनंतराम जायसवाल जी ने समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाया। पिछड़े, दलितों, गरीबों, किसानों, वंचितों, शोषितों की आवाज बने। उन्होंने अपने विचारों से लोगों को समाजवादी आंदोलन से जोड़ने का काम किया। जो सपना बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर और डॉ0 राममनोहर लोहिया ने देखा और नेताजी मुलायम सिंह यादव ने जिस समाजवादी आंदोलन को संघर्ष से मजबूत बनाया उसे आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी अब नयी पीढ़ी की है।
श्री यादव ने कहा कि अनंतराम जायसवाल जी ने लोकतंत्र के लिए आपातकाल में जेल यातना सही। वे प्रदेश में मंत्री भी रहे थे। भाषा आंदोलन में उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई थी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जनपद के निवासी थे। वे फैजाबाद संसदीय क्षेत्र से 6वीं लोकसभा के सदस्य और 4वीं और 5वीं विधानसभा में सदस्य रहे।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री माता प्रसाद पाण्डेय, श्री अवधेश प्रसाद एवं श्री राजेन्द्र चौधरी पूर्व कैबिनेट मंत्रीगण, प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल तथा अनंतराम जी के पौत्र श्री दर्श जायसवाल, कुलदीप सिंह भुल्लर, एस.के. राय, निर्मलजीत सिंह रंधावा, शकील नदवी ने भी उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *