Home / उत्तर प्रदेश / 2024 लोक सभा का चुनाव बहुजन समाज के लिए चुनौती है। भाजपा संविधान को ख़त्म करने की साज़िश कर रही है

2024 लोक सभा का चुनाव बहुजन समाज के लिए चुनौती है। भाजपा संविधान को ख़त्म करने की साज़िश कर रही है

Spread the love

समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी की बैठक सोमवार को ज़िला कार्यालय समाजवादी पार्टी मैनपुरी में सम्पन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता अम्बेडकर वाहिनी के ज़िलाध्यक्ष श्री अशोक जाटव तथा संचालन श्री राम नारायण बाथम ने किया।
बैठक के मुख्य अतिथि समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मिठाई लाल भारती ने कहा कि 2024 लोक सभा का चुनाव बहुजन समाज के लिए चुनौती है। भाजपा संविधान को ख़त्म करने की साज़िश कर रही है। पिछड़ों व दलितों का आरक्षण ख़त्म किया जा रहा है। लोकतंत्र की हत्या की जा रही है।
श्री भारती ने कहा कि श्री अखिलेश यादव जी च्क्। के माध्यम से सामाजिक न्याय की जो लड़ाई लड़ रहे हैं वह अति सराहनीय है, और समाज के दबे कुचले वंचित समाज के लोग श्री अखिलेश यादव जी की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं। अब अम्बेडकरवादी और समाजवादी एक साथ मिलकर संविधान और लोकतंत्र बचाने के अभियान में श्री अखिलेश यादव जी के साथ मज़बूती से खड़े होंगे।
बैठक में हर बूथ स्तर पर “संविधान बचाओ जन चौपाल “ करने का निर्णय लिया गया। बैठक में प्रमुख रूप से विधायक किशनी श्री बृजेश कठेरिया, तरुण रावत, सुमन दिवाकर, आकाश दीप वाल्मीकि, राम प्रसाद वाल्मीकि, विपिन कठेरिया, दया राम मुनीव, सत्यम कठेरिया, गंगा राम जाटव, विजय कठेरिया, मनोज वाल्मीकि, जितेंद्र जाटव, विजय कुमार जाटव, अनुज कुमार जाटव, अवधेश जाटव, मोनू जाटव, ज्योति मैसी, सुमन दिवाकर आदि लोग उपस्थित रहे।
इससे पूर्व 5 जनवरी 2024 को गोरखपुर में समाजवादी अम्बेडकर सभा की बैठक समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री बृजेष कुमार गौतम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई थी। जिसे श्री मिठाई लाल भारती ने सम्बोधित किया था।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *