सलमान खान के भाई अरबाज खान अब दूसरी बार घोड़ी चढ़ने को तैयार नजर आ रहे हैं। साल 2017 में अरबाज खान ने अपने रास्ते मलाइका अरोड़ा से अलग कर लिए थे। मलाइका अरोड़ा से अलग होने के बाद उनकी नजदीकिया जॉर्जिया के साथ काफी देखी गई थी। हाल ही में अरबाज के बारे में जब यह खबर सामने आई है कि वह दूल्हा बनने जा रहे हैं तब सबको ऐसा लग रहा है कि वह जॉर्जिया के साथ शादी करने जा रहे हैं। आपको बता दे कि वह शौरा खान के साथ में दोबारा से शादी करने जा रहे हैं जो बॉलीवुड की एक जानी-मानी मेकअप आर्टिस्ट है। यह शादी 24 दिसंबर को हो सकती है जिसमें पूरा खान परिवार शामिल होगा।
अरबाज खान अब दूसरी बार घोड़ी चढ़ने को तैयार नजर आ रहे हैं




