Home / उत्तर प्रदेश / गोवा लिबरेशन डे‘ गोवा की स्वतंत्रता की 62वीं वर्षगांठ के अवसर सम्मिलित हुए सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी

गोवा लिबरेशन डे‘ गोवा की स्वतंत्रता की 62वीं वर्षगांठ के अवसर सम्मिलित हुए सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी

Spread the love

गोवा लिबरेशन डे‘ गोवा की स्वतंत्रता की 62वीं वर्षगांठ के अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव की ओर से पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी ने गोवा में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे गांधीवादी एक्टिविस्ट श्री कुमार कलानंद मणि के साथ सर्वश्री वरिष्ठ पत्रकार अवित बागले, भारती बांडोंतकर, नीरज नाईक, सोशल एक्टिविस्ट संगीता नाईक, गोवा विष्वविद्यालय में हिंदी के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ0 विपिन तिवारी, अंजलि नाईक, गांव के सरपंच दुर्गादास नाईक, दिनेश नाईक, शोध छात्र अभिषेक को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर श्री राजेन्द्र चौधरी ने उत्तर प्रदेश में श्री अखिलेश यादव के मुख्यमंत्रित्व काल में समाजवादी सरकार में हुए अनेक महत्वपूर्ण कार्यों और समाजवादी पार्टी की नीतियों की चर्चा की।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री मणेन्द्र मिश्रा ‘मशाल’ ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से तत्कालीन मुख्यमत्रीं श्री अखिलेश यादव के ओएसडी रहे श्री आशीष यादव ‘सोनू‘ तथा अन्य लोग भी उपस्थित रहे।
(राजेंद्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *