अहमदाबाद, गुजरात में साबरमती के तट पर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की तपोस्थली साबरमती आश्रम में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर गाँधी जी के नेतृत्व में चलाए गये सत्याग्रह आंदोलन का मुख्य प्रतीक ‘चरखा’ चलाकर उनका स्मरण किया एवं विजिटर बुक में ह्रदय को अभिभूत करने वाले अपने अनुभव साझा किए।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी द्वारा स्वाधीनता आंदोलन में किये गए कार्य हम सभी के लिए प्रेरणा स्तंभ हैं। उनके द्वारा दिखाए गए स्वदेशी के मंत्र को आत्मसात करते हुए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों में हमारा देश आत्मनिर्भर बन रहा है।





