आज नई दिल्ली में भारत सरकार की माननीय महिला एवं बाल विकास व अल्पसंख्यक विकास मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी से भेंट की।
इस दौरान सर्वोत्तम प्रदेश बनने की ओर अग्रसर उत्तर प्रदेश के विकास पर चर्चा करते हुए बताया कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के यशस्वी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश नए भारत के ग्रोथ इंजन के रूप में उभरा है।
आज केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन की सरकार के कारण उत्तर प्रदेश औद्योगिक एवं आर्थिक विकास के क्षेत्र में नित नए आयाम गढ़ रहा है। माननीय प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य के प्राप्त करने में उत्तर प्रदेश निरन्तर तेजी के साथ अग्रसर है।
इस दौरान महिला समाजसेवी श्रीमती वंदना गुप्ता जी ने भी शिष्टाचार भेंट कर महिलाओं के अधिकार एवं कल्याण के विषय पर चर्चा की।





