Home / राष्ट्रीय / सपा कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री चंद शेखर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई

सपा कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री चंद शेखर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई

Spread the love

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत अखिलेश यादव की ओर से आज पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी तथा प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री चंद्रशेखर जी की 16वीं पुण्यतिथि पर समाजवादी पार्टी राज्य मुख्यालय, लखनऊ में श्री चन्द्रशेखर जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि श्री चन्द्रशेखर जी की राजनीतिक पृष्ठभूमि समाजवादी थी। उन्होंने लोकतंत्र की रक्षा के लिए आपातकाल में लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के साथ गिरफ्तारी देकर जेल की यातनाएं सही थी। आज फिर वैसे ही आपातकाल जैसे हालात बन रहे हैं। भाजपा के कारण लोकतंत्र को खतरा पैदा हो गया है। लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में लड़ाई जारी है। समाजवादी पार्टी लोकतांत्रिक व्यवस्था को बनाए रखने और संविधान की गरिमा बचाने के लिए संकल्पित है।
वक्ताओं ने कहा कि श्री चंद्रशेखर जी का स्पष्ट मत था कि गैरबराबरी को खत्म किए बगैर समतामूलक समाज की स्थापना नहीं हो सकती है। इसके लिए पूंजीवादी व्यवस्था की जगह समाजवादी व्यवस्था लाया जाना जरूरी है। वे राजनीति को जनसेवा का माध्यम मानते थे। आज राजनीति में छोटी मानसिकता के लोग आ गए हैं। बिना वैचारिक आधार के राजनीति नहीं हो सकती है।
पूर्व प्रधानमंत्री श्री चन्द्रशेखर जी को श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में सर्वश्री अरविन्द कुमार सिंह पूर्व सांसद, शशांक यादव पूर्व एमएलसी, विकास यादव पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी युवजन सभा, धनीलाल ‘श्रमिक‘ प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी मजदूर सभा, चन्द्रिका यादव राष्ट्रीय सचिव शिक्षक सभा, कमलेश प्रदेश उपाध्यक्ष सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, रवेन्द्र सिंह गंगवार जिला पंचायत सदस्य, फराज किदवई सुपुत्र श्री गयासुद्दीन किदवई पूर्व एमएलसी, आदित्य राणा सुपौत्र स्व0 ठाकुर यशपाल सिंह पूर्व सांसद, इं0 अभिषेक यादव, कमलेश यादव, उपेन्द्र कुशवाहा, शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय, शफात अहमद, मोहम्मद अजहर, रवीन्द्र यादव, सनी कन्नौजिया, रिन्कू यादव, सुमित हर्ष गंगवार, रवीन्द्र प्रधान जोगी, संग्राम सिंह, राम लखन, वीरपाल यादव आदि प्रमुख नेताओं के अलावा सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
(राजेंद्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *