Home / उत्तर प्रदेश / मदद करने के लिए धन होना जरूरी नहीं मदद करने का इरादा होना चाहिए -शीला सिंह*

मदद करने के लिए धन होना जरूरी नहीं मदद करने का इरादा होना चाहिए -शीला सिंह*

आज जिला महिला अस्पताल बाराबंकी में जिंदगी फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे प्रत्येक माह की 10 तारीख को फल, दूध, ब्रेड बिस्किट वितरण किया जाता है इस बार यह प्रोग्राम 13 जून 2023को किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में बाराबंकी की नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष श्रीमती शीला सिंह और पूर्व प्रमुख सुरेंद्र वर्मा उपस्थित हुए प्रोग्राम में पहुंचते ही फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री जुहैर अंजुम खान महामंत्री मनजीत सिंह धामी ने उनका स्वागत माला पहनाकर और बुके देकर किया साथ में सभी सम्मानित सदस्य मौजूद रहे, उन्होंने सभी मरीजों और तीमारदारों के बेड पर जाकर राहत सामग्री वितरित की और सभी जच्चा-बच्चा का हालचाल जाना श्रीमती शीला सिंह ने नवजात शिशुओं के अच्छे स्वास्थ्य और भविष्य की कामना की और आशीर्वाद दिया उन्होंने कहा मदद करने वाले भगवान के फरिश्ते कहलाते हैं और मुझे खुशी है कि फाउंडेशन जिस तरह 10 वर्षों से लगातार गरीबों की मदद करती आ रही है आज मैं भी उनका हिस्सा हूं मेरी शुभकामनाएं सभी सदस्यों के साथ है की वह निरन्तर अच्छे स्वास्थ्य और मुस्कान के साथ लोगों की सेवा के लिए हमेशा सुयोग्य बने रहे साथ में उपस्थित सदस्य डॉ सुधीर वर्मा, सरदार हरपाल सिंह, जिया भाई, नसरीन सिद्दीकी, शिवम सिंह, मो.जावेद रेडिमेड, मोहम्मद आरिफ नवनिर्वाचित सभासद बेगमगंज लाजपत नगर, दानिश खान, मनसूर आदि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *