लखनऊ नगर निगम
दिनांक 21.03.2023
लखनऊ शहर में नगर आयुक्त श्री इंद्रजीत सिंह के निर्देशन में सभी मुख्य मार्ग, फुटपाथ, सार्वजनिक स्थलों पर व्याप्त अतिक्रमण को वृहद स्तर पर अभियान चलाकर हटाने का कार्य किया जा रहा है।साथ ही अभियान से पूर्व अतिक्रमण कर्ताओं को सूचित भी किया जा रहा है।जिसके तहत आज जिस-जिस ज़ोन में कार्यवाही की गई उसका ब्यौरा निम्न है:-
ज़ोन-4-क्षेत्रान्तर्गत सेक्टर-6 अहिमामऊ, सुल्तानपुर रोड व आस-पास क्षेत्र में अतिक्रमण विरोधी / गन्दगी फैलाने वालो के खिलाफ मइकिंग द्वारा स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया अतिक्रमण अभियान में ठेला, काउंटर, गुमटी एवं अन्य एक ट्रक समान को जब्त किया गया। उक्त अभियान जोनल अधिकारी जोन-4 के नेतृत्व में श्री अजीत राय कर अधीक्षक, श्री देवीशंकर दुबे, राजस्व निरीक्षक एवं 296 टीम अन्य स्टाफ व प्रवर्तन दल एंव पुलिस बल की उपस्थिति में चलाया गया।
ज़ोन-8-क्षेत्रान्तर्गत आशियाना सेक्टर- जी मे अवैध अतिक्रमण / प्रचार के विरूद्ध अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 75 बैनर, 65 कियास्क व एक ट्रक सामान जब्त करने के साथ अतिक्रमण करने वालो से रू० -11000.00 का जुर्माना वसूल किया गया। उक्त अभियान श्री नन्दकिशोर जोनल अधिकारी के नेतृत्व में श्री संतोष गुप्ता, श्री विनय कुमार मौर्या कर अधीक्षक एवं सम्बन्धित राजस्व निरीक्षक, श्रीमती रूचि यादव एवं प्रवर्तन दल ( 296 ) टीम की उपस्थिति में चलाया गया।





