लखनऊ नगर निगम
दिनांक 24.02.2023
लखनऊ शहर में नगर आयुक्त श्री इंद्रजीत सिंह के निर्देशन में सभी मुख्य मार्ग, फुटपाथ, सार्वजनिक स्थलों पर व्याप्त अतिक्रमण को वृहद स्तर पर अभियान चलाकर हटाने का कार्य किया जा रहा है।साथ ही अभियान से पूर्व अतिक्रमण कर्ताओं को सूचित भी किया जा रहा है।जिसके तहत आज जिस-जिस ज़ोन में कार्यवाही की गई उसका ब्यौरा निम्न है:-
ज़ोन-1-क्षेत्रान्तर्गत लालबाग से नावेल्टी होते हुऐ स्मार्ट सिटी से नूर मंजिल होते हुऐ जयहिन्द मार्केट से कैसरबाग चौराहे के आस पास अतिक्रमण अभियान चलाया गया। जिसमें 10 ठेले को रोड पर से हटाया गया, जिसमें 4 ठेले, व 1 काउन्टर एक ट्रक सामान जब्त किया गया। एवं 30 दो पहिया और 25 चार पहिया वाहनों को रोड से हटाया गया। लालबाग में बरामदे में काउन्टर लगा कर अतिक्रमण को हटाया गया एवं चार हजार रूपया जुर्माना वसूल किया। उक्त अभियान श्री नरेन्द्र देव जोनल अधिकारी के नेतृत्व में श्री आर.एस. कुशवाहा, श्री अनूप कुमार, श्री ओम प्रकाश सिंह, कर अधीक्षक व प्रवर्तन विभाग के राजस्व निरीक्षक श्री राजा भैया, श्री धनवीर सिंह, श्री राजेश कुमार पाण्डेय, श्री राजेश पटेल, प्रवर्तन दल सहित 296 विभाग टीम की उपस्थिति में चलाया गया।
ज़ोन-6- क्षेत्रान्तर्गत काशीराम योजना एवं पुरानी पारा चौकी एवं उसके आस-पास तक के क्षेत्रो का अतिक्रमण अभियान चलाया गया। जिसमें लगभग 61 अस्थायी अतिक्रमण को हटाते हुये बैनर, क्यालय, होल्डिंग को भी हटाया गया। उक्त कार्यवाही सहा0 नगर आयुक्त / डिप्टी कलेक्टर जोन-6 के – नेतृत्व में
जेड०एस० ओ० – श्री एस0के0 कटियर, कर अधीक्षक श्री सुदेश यादव, कर अधीक्षक श्री राजू कुमार, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक श्री मो० तैय्यब, एस०एफ०आई० श्री सतीष यादव, श्री आर0सी0 यादव, राजस्व निरीक्षक एवं 296 टीम की उपस्थिति में सम्पन्न की गई।





