Home / उत्तर प्रदेश / गृहकर के बड़े बकायेदारो के विरूद्ध कुर्की व वसूली अभियान

गृहकर के बड़े बकायेदारो के विरूद्ध कुर्की व वसूली अभियान

दिनांक 21.02.2023

आज नगर आयुक्त श्री इन्द्रजीत सिंह के निर्देशानुसार लखनऊ नगर में गृहकर के बड़े बकायेदारो के विरूद्ध कुर्की व वसूली अभियान जिस जोन में चलाकर सीलिंग की कार्यवाही की गई उसका ब्यौरा निम्न है:-

ज़ोन-1-जोनल अधिकारी श्री नरेन्द्र देव के नेतृत्व में रानी लक्ष्मी बाई वार्ड में गृहकर बकायेदारों के विरूद्ध कुर्की अभियान चलाया गया। जिसका ब्यौरा निम्न है:-

1-मो० हैदर 143/076/एल.जी. – 14 अमीनाबाद बकाया गृहकर रू0 54153.34

2-अंजना अग्रवाल 143/076/ एल. जी. – 15 अमीनाबाद बकाया गृहकर रू० 55533.76,

3-अंजना अग्रवाल 143/076/ एल. जी. – 16 बकाया गृहकर रू0 5553376,

4-अमित अरोरा, 143/076 / एल. जी. – 2 बकाया गृहकर रू0 65139.54

5-नावेद रसूल, 143 / 278 (143/093) अमीनाबाद बकाया गृहकर रू0 309883.95,

6-कमल पहवा, 143/150 (143/70/15) अमीनाबाद बकाया गृहकर रू० 309883.95, जमा न करने के कारण सीलिंग की कार्यवाही की गयी।

उक्त अभियान कर अधीक्षक, श्री अनूप कुमार द्वारा किया गया, जिसमें राजस्व निरीक्षक श्रेणी-2, श्री राजेश पटेल, कर विभाग एंव 296 टीम की उपस्थिति में चलाया गया।

ज़ोन-2-जोनल अधिकारी श्री नन्द किशोर के नेतृत्व में
वार्ड मालवीय नगर में बड़े बकायेदारों के विरुद्ध कुर्की / नोटिस ऑफ डिमांड के आलोक में कार्यवाही की गयी, जिसका ब्यौरा निम्न है:-

1-भवन स्वामी- सीमा खान कुल देय गृहकर रू0 103206 /- के सापेक्ष पूर्ण भुगतान कराया गया।

2-भवन स्वामी सुनैना सिंह कुल देय गृहकर रू0 87565/-,

3-भवन स्वामी मुशीर अहमद कुल देय गृहकर रू0 51,668 /-

4-भवन स्वामी राम कुमार कुल देय गृहकर रू0 76.705/- का भुगतान कुर्की की कार्यवाही में कराया जा चुका है।

5- भवन स्वामी-माया देवी कुल देय गृहकर रू0 69,477 /- का कुर्की की कार्यवाही के दौरान भुगतान न होने के कारण सील कर दिया गया।

उक्त कार्यवाही कर अधीक्षक श्री विपिन उपाध्याय, श्री सुनील त्रिपाठी, श्रीमती सुप्रिया राव, राजस्व निरीक्षक श्री सुबोध वर्मा, श्री सिब्तें रजा, श्री सुमित यादव, श्री विवेक सिंह, श्री प्रदीप श्रीवास्तव एवं श्री इसरार हुसैन, 296 की टीम एवं अन्य स्टाफ के सहयोग से सम्पादित की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *