Home / उत्तर प्रदेश / नगर को अतिक्रमण मुक्त करने के उद्देश्य से चला अभियान*

नगर को अतिक्रमण मुक्त करने के उद्देश्य से चला अभियान*

दिनांक 15.02.2023ल

खनऊ शहर में नगर आयुक्त श्री इंद्रजीत सिंह के निर्देशन में सभी मुख्य मार्ग, फुटपाथ, सार्वजनिक स्थलों पर व्याप्त अतिक्रमण को वृहद स्तर पर अभियान चलाकर हटाने का कार्य किया जा रहा है।साथ ही अभियान से पूर्व अतिक्रमण कर्ताओं को सूचित भी किया जा रहा है।जिसके तहत आज जिस-जिस ज़ोन में कार्यवाही की गई उसका ब्यौरा निम्न है:-

ज़ोन-2-क्षेत्रान्तर्गत वार्ड अम्बेडकर नगर एवं मालवीय नगर में मिलरोड मवैया पुल से एवेरेडी चौराहें तक अस्थाई अतिक्रमण ठेला / खुमचा इत्यादि हटवानें हेतु अभियान चलाया गया। उक्त कार्यवाही श्री नन्द किशोर की अध्यक्षता में कर अधीक्षक श्री विपिन उपाध्याय, श्री सुनील त्रिपाठी, श्रीमती सुप्रिया राव राजस्व निरीक्षक श्री विवेक सिंह, श्री सुबोध वर्मा, श्री सिब्तें रजा, श्री सुमित यादव एवं श्री इसरार हुसैन, 296 की टीम एवं अन्य स्टाफ के सहयोग से सम्पादित की गयी।

ज़ोन-3-क्षेत्रान्तर्गत सी०आई०डी० कॉलोनी महानगर व टेण्डर हार्ट स्कूल महानगर के सामने से लगभग 35 अस्थायी अतितक्रमण हटाए गए।उक्त अभियान जोनल अधिकारी श्रीमती अम्बी बिष्ट के नेतृत्व में अन्य अधिकारी व कर्मचारियों की उपस्थिति में चलाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *