Home / आज रात 12 बजे से तीन सप्ताह तक पूरे देश में लॉकडाउन। प्रधानमंत्री मोदी

आज रात 12 बजे से तीन सप्ताह तक पूरे देश में लॉकडाउन। प्रधानमंत्री मोदी

Spread the love

नई दिल्ली 24 मार्च 2020 वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एकबार फिर देश को संबोधित कर रहे हैं। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का संकल्प जो हमने लिया था उसकी सिद्धी के लिए भारत के लोगों ने योगदान दिया।

पीएम मोदी इससे पहले भी बीते गुरुवार को राष्ट्र को संबोधित किए थे, जिसमें उन्होंने देश से रविवार को जनता कर्फ्यू लगाने की अपील की थी।पीएम मोदी के ऐलान पर लोगों ने इसे ना सिर्फ सफल बनाया, बल्कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर ही कोरोना संक्रमण के बीच आवश्यक सेवाओं सेवाओं में जुटे डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ, पुलिस के जवान, सफाईकर्मियों सहित अन्य लोगों के प्रति ताली बजाकर आभार प्रकट किया।

पीएम मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा कि आने वाले 21 दिन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो, कोरोना वायरस की संक्रमण सायकिल तोड़ने के लिए कम से कम 21 दिन का समय बहुत अहम है।

यह लॉकडाउन 21 दिनों के लिए होगा। यह 21 दिन देश के लिए बहुत जरूरी है। आप घर में ही रहें। यह बहुत जरूरी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *