Home / कनिका कपूर वाली पार्टी में वसुंधरा राजे के साथ पहुंचे थे BJP सांसद दुष्यंत

कनिका कपूर वाली पार्टी में वसुंधरा राजे के साथ पहुंचे थे BJP सांसद दुष्यंत

लखनऊ 20 मार्च 2020 बॉलीवुड की मशहूर गायिका कनिका कपूर (Kanika Kapoor) का कोरोना टेस्ट पॉजीटिव मिला है। इसके बाद उन्हें क्वारंटाइन कर दिया गया है। उनके माता-पिता का भी सैंपल लिया गया है। कनिका के COVID-19 टेस्ट पॉजिटिव पाए जाने के बाद हड़कंप मचा हुआ है, क्योंकि बीएसपी सांसद अकबर अहमद डंपी के घर हुई पार्टी में राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और उनके सांसद बेटे दुष्यंत भी पहुंचे थे।
कनिका कपूर नौ मार्च को लंदन से लौटी थीं। इसके बाद रविवार को लखनऊ में एक पार्टी आयोजित की गई थी। इस पार्टी में कई नामचीन हस्ती शामिल हुए थे, जिसमें उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके सांसद बेटे दुष्यंत का नाम भी शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *