समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने लखनऊ महानगर के समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष श्री रामशंकर यादव (85वर्ष) के निधन पर गहरा शोक जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि श्री रामशंकर यादव आजीवन समाजवादी पार्टी के साथ जुड़े रहे और उन्होंने हमेशा समाजवादी विचारधारा के लिए काम किया तथा संगठनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहे। वह जीवन पर्यन्त समाजवादी पार्टी के हर कार्यक्रम में सक्रिय रहे।
श्री राम शंकर यादव का आज रात्रि लखनऊ कैण्ट स्थित आवास में निधन हो गया। उनका अन्तिम संस्कार दोपहर पिपरा घाट श्मशान घाट पर कर दिया गया।
श्री यादव की अंत्येष्ठि में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं नेतागण मौजूद रहे और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये। उनके निधन से समाजवादी पार्टी और परिवार की अपूरणीय क्षति हुई है।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
सपा पूर्व नगर अध्यक्ष लखनऊ रामाशंकर यादव का निधन





