Home / उत्तर प्रदेश / अयोध्या मैं उजाले गए निवासी व्यापारी अखिलेश यादव से मिले

अयोध्या मैं उजाले गए निवासी व्यापारी अखिलेश यादव से मिले

Spread the love

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से आज अयोध्या में सरकार द्वारा उजाड़े गए दर्जनों स्थानीय निवासियों, व्यापारियों ने पूर्व विधायक श्री पवन पाण्डेय के नेतृत्व में मिलकर अपनी व्यथा सुनाई।
प्रेसकांफ्रेंस में उन्होंने अपने उजाड़े जाने की परेशानी को सरकार तक अपनी बात पहुंचाने की गुहार लगाई।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि अयोध्या के व्यापारी डर और भय के माहौल में रह रहे हैं। अयोध्या के व्यापारियों के पूर्वजों ने जो घर बनाया, कारोबार बनाया था भाजपा सरकार ने बर्बाद कर दिया। उन्होंने सरकार से मांग की कि व्यापारियों का जो नुकसान हुआ है उसके लिए ज्यादा से ज्यादा मुआवजा दिया जाय। व्यापारी जहां चाहे वहां या सरकारी जमीन पर उपलब्ध करायी जाय। सरकार इनकी बात सुने, मदद करें।
समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री श्री तेज नारायण पाण्डेय उर्फ पवन पाण्डेय ने कहा कि भाजपा सरकार ने अयोध्या के व्यापारियों को उजाड़ दिया। घरों-दुकानों पर बुलडोजर चलाकर बर्बाद कर दिया। हनुमान गढ़ी पर लड्डू की दुकान लगाने वाले व्यापारियों की दुकानों को जमींदोज कर दिया गया। व्यापारी रो रहे हैं, बिलख रहें है।
भाजपा सरकार चाहती है कि अयोध्या के व्यापारी यहां से भाग जाए और चंदा देने वाले गुजरात के व्यापारियों को यहां होटल, रिसार्ट, और मठ बनाकर स्थापित करवाना चाहती है। पूरी अयोध्या भाजपा सरकार की तानाशाही में परेशान है। सरकार के प्रशासनिक अधिकारी व्यापारियों से गुण्डों जैसा व्यवहार कर रहे है।
वसूली चरम पर है। जिनका मुआवजा बना है कर्मचारी से लेकर अधिकारी तक वसूली कर रहे है। कमीशन खोरी चल रही है।
अयोध्या के व्यापारियों ने कहा कि अयोध्या में सरकार की तानाशाही है। इतनी गुण्डई कभी नहीं देखी गयी। रात में ताले तोड़कर बुलडोजर चलाया जा रहा है।
व्यापारियों ने कहा कि वह कहां जाए। सरकार के अनियोजित और अन्यायपूर्ण बर्ताव से हर अयोध्यावासी त्रस्त है। सरकार अयोध्या के मूल निवासियों को बाहर भगाकर दिल्ली, गुजरात के व्यापारियों को वहां स्थापित कर रही है।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *