Home / उत्तर प्रदेश / जरूरतमंदों को कम्बल वितरण एवं भंडारे का आयोजन

जरूरतमंदों को कम्बल वितरण एवं भंडारे का आयोजन

Spread the love
लखनऊ में आज दिनांक 23 दिसंबर 2022, (दिन – रविवार) को ऑलमाइटी शिवा एसोसिएशन (एन.जी.ओ.) द्वारा जरूरतमंदों को कम्बल वितरण एवं भंडारे का आयोजन लॉर्ड अय्यप्पा टेंपल, विनीत खंड गोमती नगर, लखनऊ (निकट पत्रकारपुरम चैराहा) पर किया गया। कम्बल वितरण एवं भण्डारा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद के पूर्व सदस्य, विनियमन समीक्षा समिति के सभापति रहे मा० श्री दीपक सिंह जी उपस्थित रहे।
इस मौके पर पूर्व विधान परिषद सदस्य श्री दीपक सिंह द्वारा सैंकड़ों की संख्या में आये निर्धन व्यक्तियों एवं जरूरतमंदों को कम्बल वितरण किया गया और मौजूद लोगों ने भण्डारे में भोजन ग्रहण किया।
ऑलमाइटी शिवा एसोसिएशन (एन.जी.ओ.) के सचिव आदित्य चैाधरी ने बताया कि इस मौके पर पूर्व विधान परिषद सदस्य श्री दीपक सिंह ने मौजूद भारी संख्या में लोगों को सम्बोधित करते हुए कहाकि आलमाइटी शिवा एसोसिएशन संस्था जनहित के लिए जो प्रयास कर रही है वह अतुलनीय है। उन्होने कहा कि आज हमारे समाज के बीच तमाम ऐसे परिवार हैं जिन्हें मदद की जरूरत है। हमें जरूरतमंदों की सदैव मदद करने में अग्रणी भूमिका निभानी होगी तभी हमारे समाज के प्रत्येक व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान आ सकती है। उन्होने इस मौके पर संस्था द्वारा आयोजित कम्बल वितरण कार्यक्रम में लोगों को कम्बल वितरित किया एवं भण्डारे में भाग लिया।
संस्था के सचिव आदित्य चैाधरी ने बताया कि आलमाइटी शिवा एसोसिएशन अपने दायित्यों और समाज के प्रति कर्तव्यों का पूरी तरह पालन करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होने कहाकि समय-समय पर जहां गरीबों, झोपड़पट्टिों में गरीब बच्चों को शिक्षण सामग्री, गरीबों को राशन एवं वस्त्र वितरण किया जा रहा है वहीं अब ठण्ड के दिनों में कम्बल वितरण एवं भण्डारे का आयोजन किया गया है। उन्होने कहा कि संस्था लगातार अपने उद्देश्यों को लेकर समाज की हर प्रकार से मदद करने के लिए सदैव आगे रहेगी।
इस मौके पर प्रमुख रूप से संस्था की अध्यक्ष श्रीमती अनीता चैधरी, सचिव श्री आदित्य चैाधरी, संस्था के सदस्य श्री रविकान्त चैधरी, लार्ड अयप्पा टेम्पल के सचिव श्री ओमना कुट्टन, सारिका कुट्टन, अभिनव कुट्टन, श्री देवांश तिवारी, श्री रविन्द्र नाथ सिंह, श्री अनिल सिंह, श्री रनवीर सिंह, श्री शंभूनाथ मिश्रा, श्री कृपा शंकर चैबे, श्री कमलेन्द्र सिंह, श्री बाबू लाल वर्मा, श्री श्याम नरायन तिवारी, श्री रवि शर्मा, श्री गौरव बदोसिया, श्री आर0बी0 सिंह, श्री गुड्डू यादव, श्री रामेन्द्र भाई पटेल, श्री सोमन पिल्लई आदि तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *