Home / उत्तर प्रदेश / कॉन्ग्रेस एकता यात्रा गाजीपुर से शुरू होकर शामली होते हुए हरियाणा जाएगी

कॉन्ग्रेस एकता यात्रा गाजीपुर से शुरू होकर शामली होते हुए हरियाणा जाएगी

लखनऊ, 23 दिसंबर 2022।

श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ 3 जनवरी 2022 को उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। उत्तर प्रदेश में यात्रा के सफल आयोजन हेतु आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अवध प्रांत, पूर्वांचल प्रांत, तथा बुन्देलखण्ड प्रांत से सम्बन्धित समस्त प्रदेश पदाधिकारयों, जिल/शहर अध्यक्षों, लोकसभा चुनाव 2019 एवं विधानसभा चुनाव 2022 के कांग्रेस प्रत्याशियों की एक अति महत्वपूर्ण तैयारी बैठक हुई। बैठक में अ0भा0 कांग्रेस कमेटी के सचिव ( प्रभारी उ0प्र0 ) श्री धीरज गुर्जर- मंत्री राजस्थान सरकार ( दर्जा प्राप्त ) राष्ट्रीय सचिव प्रभारी श्री सत्यनारायण पटेल एवं श्री नीलांशू चतुर्वेदी जी मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता संजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर जी ने कहा कि हमारे नेता आदरणीय श्री राहुल गांधी जी देश में नफरत के माहौल को समाप्त करने हेतु भारत जोड़ो यात्रा कर रहें हैं। यह सिर्फ कांग्रेस पार्टी की यात्रा नहीं है बल्कि हर उस व्यक्ति की यात्रा है जो इस देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि इसी क्रम में यह यात्रा उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद से शुरू होकर जनपद बागपत, तथा शामली होते हुए हरियाणा के लिए प्रस्थान करेगी। ऐसे में हम सबको श्री राहुल गांधी जी की देश को जोड़ने वाली यात्रा में अपने अधिक से अधिक साथियों के साथ बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना है तथा यात्रा के उद्देश्य को जन- जन तक पहुंचाना है। इसके लिए हमें अभी से तैयार होने की आवश्यकता है।

बैठक में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री श्री नकुल दुबे, प्रांतीय अध्यक्ष- विधायक श्री वीरेन्द्र चौधरी, अनिल यादव- इटावा, प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह, संगठन सचिव अनिल यादव, प्रभारी प्रशासन दिनेश सिंह, कोषाध्यक्ष शिव पाण्डेय, मीडिया संयोजक अशोक सिंह, प्रदेश प्रवक्ता पंकज तिवारी, संजय सिंह, प्रदेश महासचिव जय करन वर्मा, अभिषेक सिंह पटेल, प्रदेश सचिव ज्ञानेश शुक्ला, प्रज्ञा सिंह, समीर श्रीवास्तव, सुधा मिश्रा, डॉ0 रिचा शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *