Home / तुम घरों में जाओ तो अपनों को सलाम करो

तुम घरों में जाओ तो अपनों को सलाम करो

( सलाम का बयान )

🌹अल्लाह तआला’ फ़रमाया है:-👇
“जब तुमको कोई किसी लफ्ज़ से सलाम करे तो तुम उससे बेहतर लफ़्ज़ जवाब में कहो या वही कह दो बेशक अल्लाह हर चीज़ पर हिसाब लेने वाला है।
📖सूरह निसा_86)

🌹और फ़रमाता है “जब तुम घरों में जाओ तो अपनों को सलाम करो अल्लाह की तरफ़ से तहिय्यत है मुबारक पाकीज़ा।
📖सूरह नूर_61)

👉हदीस-1} सहीह बुखारी व मुस्लिम में हज़रत अबूहुरैरा रद़ियल्लाहु तआ़़ला अ़न्हु’ से मरवी है कि रसूलुल्लाह ﷺ ने फ़रमाया कि अल्लाह तआला’ ने आदम अलैहिस्सलाम’ को उनकी सूरत पर पैदा फ़रमाया उनका क़द साठ हाथ का था जब पैदा किया यह फ़रमाया कि उन फ़िरिश्तों के पास जाओ और सलाम करो और सुनो कि वह तुम्हें क्या जवाब देते हैं।
जो कुछ वह तहिय्यत करें वही तुम्हारी और तुम्हारी जुर्रियत की तहिय्यत है हज़रत आदम अलैहिस्सलाम’ ने उनके पास जाकर “अस्सलामुअ़लैकुम” कहा।
उन्होंने जवाब में कहा “अस्सलामुअ़लै’क व’रहमहतुल्लाह” हुज़ूर ﷺ ने फ़रमाया कि जवाब में मलाइका ने व रह़मतुल्लाह! ज़्यादा कहा हुज़ूर ﷺ ने फ़रमाया जो शख़्स जन्नत में जायेगा वह आदम अलैहिस्सलाम’ की सूरत पर होगा और साठ हाथ लम्बा होगा आदम अलैहिस्सलाम’ के बाद लोगों की ख़लक़त कम होती गई यहाँ तक कि अब। (बहुत छोटे क़द का इन्सान होता है।

👉हदीस-2} सहीह बुखारी व मुस्लिम में हज़रत अब्दुल्लाह बिन उ़मर रद़ियल्लाहु तआ़़ला अ़न्हुमा’ से रिवायत है कि एक शख़्स ने रसूलुल्लाह ﷺ से दरयाफ़्त किया कि इस्लाम की कौनसी चीज़ सब से अच्छी है हुज़ूर ﷺ ने फ़रमाया खाना खिलाओ और जिसको पहचानते हो और नहीं पहचानते सब को सलाम करो।

👉हदीस-3} निसाई ने हज़रत अबूहुरैरा रद़ियल्लाहु तआ़़ला अ़न्हु’ से रिवायत की कि रसूलुल्लाह ﷺ ने फ़रमाया एक मोमिन के दूसरे मोमिन पर छः हक़ हैं:-👇
»1) जब वह बीमार हो तो अयादत करे। और.
»2) जब वह मर जाये तो उसके जनाजे में हाज़िर हो। और.
»3) जब वह बुलाये तो इजाबत करे यानी हाज़िर हो। और.
»4) जब उससे मिले तो सलाम करे। और.
»5) जब छींके तो जवाब दे। और.
»6) हाज़िर व ग़ाइब उसकी ख़ैर ख्वाही करे।”

👉हदीस-5} सहीह मुस्लिम में हज़रत अबूहुरैरा रद़ियल्लाहु तआ़़ला अ़न्हु’ से रिवायत है कि रसूलुल्लाह ﷺ ने फ़रमाया कि जन्नत में तुम नहीं जाओगे जब तक ईमान न लाओ, और तुम मोमिन नहीं होगे जब तक आपस में मह़ब्बत न करो, क्या तुम्हें ऐसी चीज़ न बताऊँ कि जब तुम उसे करो तो आपस में मह़ब्बत करने लगोगे वह यह है कि आपस में सलाम को फैलाओ।

👉हदीस-6} इमाम अहमद व तिरमिज़ी व अबूदाऊद हज़रत अबू’उमामा रद़ियल्लाहु तआ़़ला अ़न्हु’ से रिवायत करते हैं कि रसूलुल्लाह ﷺ ने फ़रमाया जो शख़्स पहले सलाम करे वह रहमते इलाही का ज़्यादा मुस्तह़क है।

👉हदीस-7} बैहकी ने शोअ़्बुल ईमान’ में हज़रत अब्दुल्लाह इब्ने मसऊद रज़ियल्लाहु तआला अन्हु’ से रिवायत की कि रसूलुल्लाह ﷺ ने फ़रमाया जो पहले सलाम करता है वह तक़ब्बुर से बरी है।
📕रद्दुलमुह़तार )
📚बहारे शरीअत’ Vol.2, सोलहवाँ हिस्सा, 574)
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
✒️मसाइले फ़िक़्हिया:-👇
“सलाम करने में यह नियत हो कि उसकी इज़्ज़त व आबरू और माल सब कुछ उसकी हिफाजत में है उन चीज़ों से तआ़रुज़ करना हराम है।

👉मसअ्ला: सिर्फ उसी को सलाम न करे जिसको पहचानता हो बल्कि हर मुसलमान को सलाम करे चाहे पहचानता हो या न पहचानता हो बल्कि बाज़ सहाबा किराम अलैहिर्रहमतु वरिज़वान’ इसी इरादे से बाज़ार जाते थे कि कसरत से लोग मिलेंगे और ज़्यादा सलाम करने का मौक़ा मिलेगा।

👉मसअ्ला: इख़्तिलाफ़ है कि अफ़ज़ल क्या है सलाम करना या जवाब देना किसी ने कहा जवाब देना अफ़ज़ल है क्योंकि सलाम करना सुन्नत है, और जवाब देना वाजिब है।
बाज़ ने कहा कि सलाम करना अफ़ज़ल है कि उसमें तवाज़ोअ् है जवाब तो सभी देदेते हैं।
मगर सलाम करने में बाज़ मरतबा लोग कसरे शान समझते हैं।
📕आ़लमगीरी )
📚बहारे शरीअत’ Vol.2, सोलहवाँ हिस्सा, 577)
❁┄════❁✿❁════┄❁
👤मुझे अपनी और सारी दुनिया के लोगो के इस्लाह की कोशिश करनी है. إن شاء الله عزوجل
🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿
👉“बराये करम इस पैग़ाम को शेयर कीजिये अल्लाह आपको इसका अजर–ए–अज़ीम ज़रूर देगा आमीन..,(►जज़ाकअल्लाह खैरन◄)
💠⚜💠⚜💠⚜💠⚜💠
✍अपने नेक दुआओ में याद रखें “मौहम्मद तौहीद)
🕌🕌🕌🕌🕌🕌🕌🕌🕌🕌
👉जरुरी सुचना:
तमाम मुसलमान भाइयों से गुज़ारिश हैं कि मेरे गाँव में मस्जिद बनाने के लिये पैसा जमा किया जा रहा है
आप लोग 100, 200, रुपये! Account)-(Paytm
Googlepe)-(Phonepe) पर भेज कर
मस्जिद के तामीर में हिस्सा लें…?
अल्लाह आपको इसका अजर–ए–अज़ीम ज़रूर देगा आमीन..,
(►जज़ाकअल्लाह खैरन◄)
➤पता: सरमस्तपुर, आलमपुर, घर गढ़सिसई थाना विद्यापतिनगर, जिला समस्तीपुर (बिहार) ‘पिन कोड- 848503) वाड नं 14)
🏦Account number_ 39119563676
IFS Cod_ SBIN0005439
Paytm, Googlepe, phonepe, number…📞+917042581994
•────────•
📮अपने नाम की पक्की रसीद के लिए
हाफ़िज मुहम्मद साबिर-उल क़ादरी’ साहब के नंबर
📲858 200 4031) पे कॉल करें।
❁┄════❁✿❁════┄❁
🕌मस्जिद सेक्रेटरी: मुहम्मद गुलाम रब्बानी’ मोबाइल नं
☎️9709356826
☎️6204562063

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *