आज जनपद प्रयागराज में बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा सांसद तत्वाधान में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया।
यह अथाह जनसैलाब और जनता का उमंग व उत्साह बसपा की जीत का आधार बनेगा।
सपा सरकार में हुए दंगो, अपराधों व मौजूदा भाजपा सरकार की असफलता के कारण कोरोना का मार झेल चुकी जनता को सब याद है। कांग्रेस, सपा व भाजपा की सरकार में अगर ठोस विकास कार्य हुए होते तो आज चुनाव नजदीक देख इन पार्टियों को लोक लुभावने वादे न करने पड़ते।
आदरणीय बहन सुश्री मायावती जी की सरकार में स्थापित कानून के राज को जनता पुनः यूपी में लाने के लिए और बसपा की सरकार बनाने के लिए तैयार है।