Home / हजरत अमीर ख़ुसरो رحمة الله تالہ

हजरत अमीर ख़ुसरो رحمة الله تالہ

💫 🕯️ इस्लामिक तालीम 🕯️💫
👇🏽की ज़ानिब से पेश है👇🏽

🇮🇳 तज़किरा औलिया ए हिन्द 🇮🇳

         🅟🅞🅢🅣 ➪ ❷❼

❒▭▭▭▭🌱🌹🌱▭▭▭▭❒

🌹हजरत अमीर ख़ुसरो رحمة الله تالہ عليه

     *💫✨ क़िस्त 01  ✨💫*

■ आपकी विलादत उत्तर प्रदेश के एटा जिले के पटियाली नाम के एक गाँव मे 1253 ईस्वी में हुई थी। उन दिनों पटियाली गाँव को मोमिनाबाद नाम से जाना जाता था । आपका पूरा नाम अबुल हसन यमीनुद्दीन अमीर खुसरो रहमतुल्लाह अलैह था। आप लाचन जाति के थे आपके वालिद चंगेज खां के जुल्मो सितम के बीच सुल्तान बलबन के राज में हिंदुस्तान आ गए। आपके तीन भाई थे।

◆आपका बचपन और तालीम◆

🖋️ आपके वालिद सैफ़ुद्दीन अहमद दिल्ली के बादशाह के यहां नोकरी करते थे आप के वालिद साहब को अमीर का लक़ब मिला जिसका मतलब उस वक़्त में बहुत शान वाला समझा जाता था। जब आप 6 साल के हुए तो आप के वालिद दिल्ली आ गए। दिल्ली में आपके नाना भी बादशाह के यहां बड़े ओहदे (पद) पर थे। आपका सारा परिवार नाना के यहां ही रुका। उसी वक़्त आपके नाना के यहां वक़्त के क़ामिल बुजुर्ग मुर्शिद हज़रत ख्वाजा निज़ामुद्दीन महबूबे इलाही रहमतुल्लाह अलैह रहते थे आपने अपने नाना की अक़ीदत देखकर उसी वक़्त आपने हज़रत ख्वाजा निज़ामुद्दीन औलिया रहमतुल्लाह अलैह के हाथ पर बैत ली जिस वक़्त आप मुरीद हुए उस वक़्त आपकी उम्र 7 साल थी आपके साथ आपके दोनो भाई और वालिद साहब भी उसी वक़्त मुरीद हुए थे | आपके नाना बादशाह के यहां बड़े ओहदे पर थे जिसकी मदद से आपके बड़े भाई को भी बादशाह के यहां नोकरी मिल गई। उसी वक़्त आपके वालिद का इंतेक़ाल हो गया। उसके बाद आपकी परवरिश आपके नाना ने की। आप 10 साल अपने नाना के साथ रहे वो वक़्त आपकी तरबियत और मोहब्बत का था जिसमे आपको नाना की सोहबत का बड़ा फायदा हुआ ! क्योंकि नाना को हज़रत ख्वाजा निज़ामुद्दीन औलिया जैसे क़ामिल वली अल्लाह की सोहबत मिली थी। फिर जब आपके नाना का इंतेक़ाल हुआ तो उनकी उम्र 113 साल और आपकी उम्र 18 साल थी।

📘तज़किरा ए औलिया ए हिन्द सफ़ह 105,106

⭕Next बादशाहो के दरबार में आपकी आमद
📩पोस्ट जारी रहेगा इन्शाअल्लाह…
•─

        

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *