Home / वसीम ने सनातन धर्म अपनाने के बाद शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड से दिया इस्तीफा

वसीम ने सनातन धर्म अपनाने के बाद शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड से दिया इस्तीफा

Spread the love

लखनऊ। जितेंद्र नारायण त्यागी ( पूर्व के वसीम रिज़वी ) ने आज आज शिया सेंट्रल वक़्फ़ बोर्ड की सदस्ता और मुतवल्ली शिप से त्याग पत्र दे दिया है। इसकी तस्दीक़ आज शिया सेंट्रल वक़्फ़ बोर्ड के चीयरमैन अली ज़ैदी ने करते हुए बताया की जितेंद्र नारायण त्यागी ( पूर्व के वसीम रिज़वी ) आज शिया सेंट्रल वक़्फ़ बोर्ड के दफ्तर प्रातः 11:00 से बजे पहुंचे जहाँ । इस बीच उन्होंने अली ज़ैदी को अपना इस्तीफा दिया जितेंद्र नारायण त्यागी ( पूर्व के वसीम रिज़वी ) बा मुश्किल कुछ मिनिट ही बोर्ड के दफ्तर में रुके इस मसले पर जानकारों का कहना है की उन्होंने ये क़दम अपने को शिया सेंट्रल वक़्फ़ बोर्ड द्वारा की जाने वाली रिमूवल की कार्यवाई से बचाने के लिए उठाया है। बताते चले की शिया सेंट्रल वक़्फ़ बोर्ड को मुतवल्ली का इस्तीफा लेने का तो अधिकार है लेकिन सदस्ता रद करना या इस्तीफा क़ुबूल करने का अधिकार राज्य सरकार को है। क्योंकी राज्य सरकार ही शिया सेंट्रल वक़्फ़ बोर्ड का गठन करती है। आपको बताते चले की जितेंद्र नारायण त्यागी ( पूर्व के वसीम रिज़वी ) के खिलाफ सीबीआई जाँच भी चल रही है। जिसमे कई पूर्व सदस्यों के बयांन भी दर्ज किये जा चुके है। अभी कुछ दिन पहले वह उसवक़्त चर्चा मे आए थे जब जितेंद्र नारायण त्यागी ( पूर्व के वसीम रिज़वी ) अपने कुछ लोगों के साथ कर्बला मलका जहाँ पहुंचे थे और उन पर इलज़ाम लगा था की वह वहां से नगदी रुपया और कुछ कागज़ात निकल कर फरार हो गए इस सिलसिले मे कर्बला मलका जहाँ मे ऑफिस इंचार्ज सय्यद क़म्बर अब्बास ने थाना तालकटोरा मे तहरीर देकर शिकायत भी की थी। बताते चले की शिया वक्फ बोर्ड की आज पहली और अहम मीटिंग चल रही है जिसमे काफी अहम् मुद्दों पर फैसले होना हैं। चेयरमैन अली जैदी की अध्यक्षता में मीटिंग हनी वाली इस मीटिंग मे उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक़्फ़ बोर्ड के सदस्य मुतवल्ली कोटे के सदस्य सैयद फैजी सांसद कोटे से पूर्व सांसद बेगम नूर बानो,अमरोहा के अधिवक्ता जरयाब जमाल रिजवी, सिद्धार्थनगर के अधिवक्ता शबाहत हुसैन, मौलाना रजा हुसैन व प्रयागराज जिला महिला अस्पताल की वरिष्ठ डा. नरूस हसन नकवी शामिल हुई हैं। शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन अली जैदी ने

शिया धर्म गुरु मौलाना सैय्यद हबीब हैदर साहब को दरगाह आलिया नजफ़ ए हिंद का प्रशासक अधिकारी नियुक्त किया है जिसके बाद सदस्यों ने मौलाना को बधाई दी। याद रहे कि मौलाना हबीब वेदर मौलाना कल्बे जवाद के बहुत ही नजदीक है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *