लखनऊ #संयुक्त पुलिस आयुक्त #पीयूष मोरिया एवं #एडीसीपी #श्रवण कुमार सिंह द्वारा #अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के #राष्ट्रीय अध्यक्ष #संदीप बंसल के साथ किए गए हैदरगंज एवं तालकटोरा क्षेत्र के स्थलीय परीक्षण में तय किया गया की हैदर गंज तिराहे पर लाइट व्यवस्था को चालू किया जाएगा और वहां पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जाएगी ताकि राजाजीपुरम आलमबाग कानपुर रोड से आने वाले वाहनों खास तौर पर मरीजों को आवागमन में कोई असुविधा ना हो..
निरीक्षण के दौरान यह भी तय हुआ कि #तालकटोरा औद्योगिक आस्थान से निकलने वाली सड़क पर जो तिराहा है वहां पर भी ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करते हुए ट्रैफिक के सिपाही तैनात किए जाएंगे साथ ही साथ #राजाजीपुरम तालकटोरा में स्थित #बालाजी मंदिर पर लग रहे जबरदस्त जाम को समाप्त करने के लिए 24 घंटे ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था की जाएगी इस स्थलीय निरीक्षण में #अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के लखनऊ के महामंत्री सुरेश छपलानी उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष आसिम मार्शल उपाध्यक्ष रंजन अरशद खान रूप यादव परवेज अख्तर दिनेश कुमार प्रमुख रूप से शामिल रहे