आज दिनांक 26 नवंबर 2011 समाजवादी पार्टी के युवा नेता राजाबाज़ार 105 नंबर वार्ड के पूर्व सभासद प्रत्याशी मोहम्मद कमाल ने आज राजाबाज़ार वार्ड में कोरोनावायरस महामारी से बचाव के लिए लगाए जा रहे टीकाकरण का आयोजन किया, जिसके मुख्य अतिथि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य ऐशबाग ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद ने अपने संबोधन में कहा कि इस महामारी से बचने के लिए टीका लगवाना अत्यधिक आवश्यक है, इस्लाम हमें अपनी व दूसरों की जान बचाने की इजाजत देता है, इसलिए बहुत जरूरी है कि हम खुद तो इस टीके को लगवाए साथ में अपने घर वालों, पड़ोसियों और मोहल्ले वालों कोविड-19 महामारी रोकथाम के लिए टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें