Home / बसपा छोड़ कांग्रेस में हुए शामिल

बसपा छोड़ कांग्रेस में हुए शामिल

Spread the love


विगत 6दिनों से लखनऊ में महानगर कांग्रेस कमेटी लखनऊ द्वारा चल रही प्रतिज्ञा यात्रा का असर अब दिखने लगा है जिसका नतीजा युवाओं में अब कांग्रेस पार्टी से जुड़ने का सिलसिला शुरू हो गया है। आज दिनांक: 19-नवंबर-2021 दिन: गुरुवार, को देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी की जयंती के अवसर पर कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था व्यक्त करते हुए एवं राष्ट्रीय महासचिव/प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी जी व प्रदेश अध्यक्ष मा० अजय कुमार लल्लू जी के सिद्धांतों से प्रभावित होकर बहुजन समाज पार्टी के युवा नेता फैजान अली अपने सैकड़ों साथियों संग बसपा छोड़ लखनऊ महानगर कांग्रेस अध्यक्ष(उत्तरी) अजय श्रीवास्तव अज्जू एवं अध्यक्ष(दक्षिणी) दिलप्रीत सिंह डीपी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। फैजान अली को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए एवं उनके साथियों का कांग्रेस पार्टी में स्वागत करते हुए अजय कुमार लल्लू ने कहा कि प्रदेश में परिवर्तन का माहोल है क्योंकि प्रदेश में भाजपा की सरकार से जनता ही नही कार्यकर्ता भी परेशान है। सपा, बसपा और भाजपा में कार्यकर्ताओं को सम्मान नही मिल रहा है। कांग्रेस पार्टी ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जिसने समाज के सभी वर्गों,धर्मों और जातियों के लोगों को सम्मान देने का काम किया है। नए साथियों को स्वागत करते हुए अजय श्रीवास्तव अज्जू ने कहा कि जिसप्रकार तीनों कृषि कानून पर किसानों की आवाज कांग्रेस पार्टी ने सबसे पहले उठायी थी जिसकी वजह से आज देश के प्रधानमंत्री को मजबूरीवश तीनों कृषि कानून वापस लेने पड़े इससे ये निश्चित हो गया है कि कांग्रेस पार्टी ही देश के नागरिकों की असली हितैषी है। अब देश-प्रदेश में जनता का विश्वास और बढ़ेगा।
फैजान अली एवं साथियों को कांग्रेस पार्टी में पूरा सम्मान देते हुए जल्द ही महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी भी दी जाएगी।
इस मौके पर लखनऊ महानगर काँग्रेस कमेटी उत्तरी के उपाध्यक्ष/प्रभारी जॉइनिंग जमशेद रहमान, संगठन मंत्री/ उपाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *