केजीएमयू में शव वाहन के लिए अब तीमारदारों को परेशान नहीं होना होगा। यहां के ट्रामा सेंटर से उन्हें न्यूनतम दर पर वाहन उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए केजीएमयू ने दो वाहन का इंतजाम किया है। यह वाहन ट्रामा सेंटर में मौजूद रहेगा।ट्रामा सेंटर में एक काउंटर भी बनाया गया है जहां से वाहन की बुकिंग की जा सकेगी।
यहां ट्रामा सेंटर अथवा मुख्य परिसर में दम तोड़ने वाले मरीज के तीमारदार इस वाहन का प्रयोग कर सकेंगे। वाहन से लखनऊ शहर के विभिन्न इलाके में शव पहुंचाया जा सकेगा। ट्रामा सेंटर के आसपास निजी शव वाहन होने से कई तरह के विवाद की नौबत आती रही है।
इस समस्या को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से यह व्यवस्था की गई है।
उक्त प्रयास के लिये माननीय कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल डॉ बिपिन पुरी ने मुख्य अधीक्षक एवं अधीक्षक कार्यालय की प्रशंसा की।