Home / हज यात्रा के लिए गाइडलाइन जारी: मुख्तार अब्बास नकवी

हज यात्रा के लिए गाइडलाइन जारी: मुख्तार अब्बास नकवी

Spread the love

केंद्र सरकार ने हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है। और अगर आप हज यात्रा पर जाने का मन बना रहे हैं तो ये समाचार आपके लिए है। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि हज पर जाने के इच्छुक लोगों को कोरोना वायरस वैक्सीन की दोनों खुराकें लेनी होंगी।

हज समीक्षा बैठक के बाद मुख्तार अब्बास नकवी ने बयान जारी कर कहा, 2022 की हज यात्रा की आधिकारिक घोषणा अगले महीने के पहले सप्ताह में कर दी जाएगी और उसी समय आवेदन की प्रक्रिया भी आरंभ हो जाएगी। हज-2022 की संपूर्ण प्रक्रिया, सऊदी अरब की सरकार और भारत सरकार द्वारा कोरोना आपदा के मद्देनजर तय किये जाने वाले पात्रता मानदंड, आयु मानदंड, स्वास्थ्य परिस्थिति और अन्य जरुरी दिशानिर्देशों के अनुसार की जा रही हैं

नकवी ने कहा, इस बार भारत सरकार और सऊदी अरब के स्वास्थ्य और कोरोना प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए हज 2022 की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। हज 2022 की अधिकृत घोषणा नवम्बर प्रथम सप्ताह में की जाएगी, उसके साथ ही हज के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी। भारत की हज 2022 की संपूर्ण प्रक्रिया 100 फीसदी ऑनलाइन/डिजिटल होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *