लखनऊ 18 अक्टूबर 2021 मदरसा अशरफिया बरकाते रज़ा व मखदूम अशरफ अरबिक स्कूल, आदर्श नगर बालागंज मे मुनक्कीद हुआ जश्न ईद मिलादुन्नबी। जल्से की शुरुआत कारी सगीर अहमद ने तिलावत ए कुर्बान ए पाक से की निज़ामत के फराएज़ मौलाना आज़म अली कादरी ने अंजाम दिया हमदो नात का नज़राना मदरसे और स्कूल के बच्चों के साथ कारी गुलाबुद्दीन, कारी इफ्तेखार, कारी निज़ामुद्दीन, मोहम्मद खुर्शीद, कारी साहील वगैरह वगैरह के साथ बच्चों मे ज़हरा खातुन, हुमैरा खातुन, तनवीन बानो, मोहम्मदी खातुन, हुजैमा, मन्तशा बानो ने पेश किया जल्से की सदारत आल इंडिया मोहम्मदी मिशन यूथ विग के सदर हज़रत सैय्यद मोहम्मद अहमद मियाँ ने की। जल्से को खिताब करते हुए हज़रत मौलाना अशरफ हुसैन साहब ने कहा नबी ए करीम हज़रत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलेही वस्ललम की यौमे पैदाइश मोमिन के लिए रहमत बनकर आई। वह हर आलम की रहमत है वह किसी आलम मे रह जाते यह उनकी महरबानी है की यह आलम पसंद आया। वह ऐसी ज़ात थी जिसने पैदाइश से लेकर ता ज़िन्दगी अपनी उम्मत के लिए दुआ की। इसीलिए उनके सच्चे आशिक उनका जश्न और जुलूस ए मोहम्मदी मनाते और निकालते है।
इस साल जुलूस ए मोहम्मदी नही निकल रहा है कोई बात नही इन्शाअल्लाह अगले साल निकाला जाए मगर हमको चाहिए की 12 रबीअव्वल के दिन नबी की किसी एक सुन्नत पर अमल करके अपने आपको नबी वाला बनकर दिखाऔ। नबी पर खुब दरूदों सलाम पेश करो। और हर दिन महफिले मिलाद की महफिल घरों मे करो। इस मौके पर मदरसे के आराकी ताज मोहम्मद, अतीक खान, सैफ खान, मोहम्मद जमील कारी अय्यूब बरकाती, आसिफ, सैय्यद आले मुस्तफा, सैय्यद मोहम्मद व मोकामी लोग शामिल हुए। सलातो सलाम व दुआ के बाद जल्से का एखतेताम हुआ।

