Home / सत्ताधारी पार्टी को पटखानी नहीं देना बहुत आसान है बस इनके झूठ को जनता के सामने लाना है: किरनमय नंदा

सत्ताधारी पार्टी को पटखानी नहीं देना बहुत आसान है बस इनके झूठ को जनता के सामने लाना है: किरनमय नंदा

Spread the love

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा ने रायबरेली में संगठन की स्थिति पर समीक्षा बैठक की। पार्टी के जिलाध्यक्ष, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, महासचिव, उपाध्यक्ष व समस्त प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष व महासचिव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पार्टी की गतिविधियों पर चर्चा की। साथ ही जीत सुनिश्चित करने के लिए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को मंत्र दिए।


श्री किरनमय नंदा ने कहा कि सत्ताधारी पार्टी को पटखनी देना बहुत आसान है। बस इन लोगों के झूठ को जनता तक हमें पहुंचाना है और पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के कार्यकाल में हुए विकास कार्य को जन-जन को याद दिलाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार झूठ की नींव पर टिकी है जो बस कुछ ही दिन की मेहमान है। लोगों में इनके झूठ से आक्रोश है। जिसका जवाब सत्ता परिवर्तन कर देने का मन जनता ने बना लिया है


श्री नंदा ने पार्टी कार्यकताओं को निर्देश दिए कि महिलाओं की भागीदारी बढ़ाएं जिससे हमारी पहुँच पूरे परिवार तक हो। हमें झूठासुर से लड़ना है तो मजबूती से अनेकता में एकता बनाकर लड़ना होगा। हमें तोड़ की नही जोड़ के लिए संघर्ष करना है।
इस अवसर पर सर्वश्री जिलाध्यक्ष इं0 वीरेंद्र यादव, विधायक मनोज पाण्डेय, समाजवादी युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव, पूर्व विधायकगण राम लाल अकेला, सुरेंद्र विक्रम सिंह, आशा किशोर निर्मल, देवेंद्र प्रताप सिंह, महासचिव अरशद खान, आर पी यादव, विक्रांत अकेला, धीरज यादव, सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *