Home / उप्र कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग आयोजित करेगा प्रशिक्षण शिविर:शाहनवाज हुसैन

उप्र कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग आयोजित करेगा प्रशिक्षण शिविर:शाहनवाज हुसैन

Spread the love

                                                                       
                                            

लखनऊ, 08 सितम्बर 2021।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश पदाधिकारियों की संगठनात्मक बैठक कांग्रेस मुख्यालय पर राष्ट्रीय सचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश श्री तौकीर आलम और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन श्री इमरान प्रतापगढ़ी की मौजूदगी में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन श्री शाहनवाज आलम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक मे मुख्य रूप अल्पसंख्यक विभाग द्वारा आगामी प्रस्तावों पर चर्चा हुई साथ ही तय किया गया कि जल्द ही एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन प्रदेश मुख्यालय पर किया जाएगा।

प्रदेश चेयरमैन श्री शाहनवाज आलम ने जानकारी देते हुए बताया कि अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारियों को विशेष रूप से प्रशिक्षित करने एवं संगठन के कार्यों को और गति देने के लिए शिविर का आयोजन होगा साथ ही प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग प्रत्येक मण्डल पर भी इसका आयोजन करेगा। बैठक मे अन्य संगठनात्मक कार्यों की भी समीक्षा की गई।

बैठक मे मुख्य रूप से प्रदेश वाइस चेयरमैन वसी अहमद रिज़वी, अख्तर मलिक, शाक़िर हुसैन, निज़ाम मलिक, मोहम्मद अहमद, प्रदेश को कोआर्डिनेटर सबीहा अंसारी, आरिफ़ आब्दी, ज़ाफ़र मूसा, अल्तमश हुसैन, हसन मेहदी कब्बन, अब्दुल रहमान, प्रदेश सचिव सलमान खान ज़िया, अली अब्बास ज़ैदी, शाहिद तौसीब, इक़बाल अख्तर, इरफ़ान मिर्ज़ा, प्रदेश प्रवक्ता चौधरी सलमान क़ादिर मौजूद रहे।
उक्त जानकारी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रवक्ता चौधरी सलमान क़ादिर ने दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *