Home / ओवैसी ने सपा बसपा कांग्रेस को जमकर कोसा

ओवैसी ने सपा बसपा कांग्रेस को जमकर कोसा

Spread the love

असुदुदीन ओवैसी ने सपा बसपा कांग्रेस व भाजपा को जमकर कोसा।उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव को पार्टी लड़ने जा रही है । लेकिन ये 2017 वाली मजलिस नही है अब हमारा संगठन मजबूत है । हमारी पहली कोशिश है कि यूपी जो बड़ा प्रदेश है यँहा से हमारी मुस्लिम लीडरशिप की शुरुआत हो।आज जो लाचार है वो यूपी का मुसलमान है । यूपी में सबको हिस्सा मिला लेकिन यूपी के मुसलमानों को उनका हिस्सा नही मिला।सेक्युलरिज्म के नाम पर मुसलमान ठगे गए है।फिरकापरस्ती को हराना होगा।रुदौली में हमे मजलिस का विधायक बनाना होगा। हम पर वोट कटवे का आरोप लगता है लेकिन कोई यँहा के मुस्लिम नेताओं का नाम नही लेता।ओवैसी ने रुदौली के ओवर ब्रिज के बारे में कहा कि अगर बाबा से पूछेंगे ये क्यो नही बना तो बाबा कहेंगे नाम बदल दो उसका।रुदौली में कम्युनिटी सेंटर के हालात खराब है।पाइप लाइन के लिए रोड खुदे पड़े है लेकिन बाबा नाम बदलने पर ही जुटे रहते है।
क्या फिरोजाबाद में जो बच्चे बुखार से मरे है नाम बदलने से वापस आ जाएंगे।अखिलेश पर निशाना साधते हुए ओवैसी ने कहा कि अखिलेश ने हमेशा मुस्लिमो को डराने की बात की। सपा को यादवों की पार्टी बताते हुए कहा कि सपा से मुस्लिम उम्मीदवार हारा और बीजेपी का यादव उम्मीदवार जीता । ऐसा क्यो ? बिहार में हमने 5 विधायक जितवाये ।हमें कामयाबी मिली।ओवैसी बोले देश की पार्टियां मुस्लिम लीडरशिप डेवलेप नही होने देना चाहती ।अयोध्या में 6 दिसंबर को सारी दुनिया ने देखा क्या हुआ ।आज सेकुलर पार्टियां उसका जिक्र करने से डरते है । डरा डरा कर वोट लेते रहे है।हमको डराया जाएगा बीजेपी से योगी से मोदी से लेकिन हम बीजेपी को ही हराने आये है। कोविड में लोगो की जाने गयी।ऑक्सीजन की कमी से लोग मारे गए।नदी किनारे लाशें दफन हुई जिन्हें कुत्तों ने तक नौचा।सपा पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि 19 फीसदी मुसलमान है और 9 फीसदी यादव है लेकिन सीएम आपका ही बनेगा और हमे चपरासी की नौकरी भी नही बनेगी।ओवैसी बोले अखिलेश और मायावती से बात होगी लेकिन बराबरी पर बात होगी।ओवैसी बोले तालिबान को बैन करिए ।
ओवैसी ने कहा कि रुदौली में कोई स्कूल नही है क्या हमारे बच्चे और बेटियों को पढ़ना नही है ? अफगानिस्तान की बेटियों की फिक्र है रुदौली की बेटियों की पढ़ाई की फिक्र नहीं।योगी सरकार बनने के बाद कितने हेल्थ सेंटर बने रुदौली में ? बाबा से पूछो तो कहेंगे ओवैसी फिरका परस्त बात कर रहा है ।
यँहा बच्चे कुपोषण का शिकार है।पोस्टर में फैजाबाद शब्द को लेकर हुए विवाद पर ओवैसी ने कहा कि अयोध्या भी भारत मे है फैजाबाद भी भारत मे है। फैजाबाद नाम से सरकार को जलन क्यो है यँहा तो अशफाक उल्ला खान को फांसी दी गयी।अशफाक उल्ला खान और राम प्रसाद बिस्मिल की दोस्ती कैसी थी समझिए।मंदिर पर हमला करने आये लोगो पर अशफाक उल्लाह गोली चलाने को तैयार थे।ब्राह्मणों की सियासत की कड़ी में ओवैसी ने अशफाक उल्ला खान और रामप्रसाद बिस्मिल की दोस्ती का जिक्र करते हुए हिन्दू मुस्लिम एकता का उदाहरण दिया । राम प्रसाद बिस्मिल को पंडित राम प्रसाद बिस्मिल कहकर ओवैसी ने संबोंधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *