लखनऊ, 20 अगस्त
देश की आजादी की 75 वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ पर आदरणीय प्रियंका गांधी जी के निर्देश पर पूर्व महानगर अध्यक्ष ,प्रदेश प्रवक्ता मुकेश सिंह चौहान ने लखनऊ में इंदिरा नगर स्थित विमल नगर निकट बजरंग बली चौराहा वासुदेव डिग्री कालेज वाली रोड पर जय भारत महा सम्पर्क अभियान की शुरुआत चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनकर की
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उ0प्र0 कांग्रेस विधान परिषद दल के नेता श्री दीपक सिंह जी शामिल हुए, इस अवसर पर श्री दीपक सिंह जी ने चौपाल में आये नागरिकों से जनसंवाद किया व लोगों की समस्याओं पर चर्चा की। श्री दीपक सिंह ने कहा कि यह जयभारत महासम्पर्क अभियान कांग्रेस महासचिव आदरणीय श्रीमती प्रियंका गांधी जी की जनहित की सोच दिखाती है कि प्रियंका गांधी जी विपक्ष में लगातार जनता के मुद्दों पर आवाज उठा रही हैं। आज लोगों ने महंगाई को लेकर, बेराजगारी को लेकर अपना दर्द बया किया है। भारतीय जनता पार्टी को लोगों ने बड़े भरोसे से वोट दिया था लेकिन BJP ने धोखा अब प्रदेश की जनता 2022 में कांग्रेस की सरकार बनाकर भाजपा को सत्ता से बेदखल करेगी
चौपाल में प्रदेश प्रवक्ता श्री मुकेश सिंह चौहान ने भी जनसंवाद कर लोगों की समस्याओं पर चर्चा किया व कंाग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी के स्वतंत्रता संदेश की चिट्ठी लोगों को वितरित की श्री मुकेश सिंह ने कहा कि शहर के लोग पानी और बिजली कटौती से परेशान हैं, सड़कों का बुरा हाल है और भाजपा सरकार हवा-हवाई स्मार्ट सिटी का झुनझुना बजा रही है, महासम्पर्क अभियान में जनता ने सरकार के झूठे दावों की पोल खोल दी है, आदरणीय प्रियंका गांधी जी के द्वारा लगातार जनता के मुद्दों पर आवाज उठाई जा रही है जिसका परिणाम है कि इस अभियान को जनता का अपार समर्थन आशीर्वाद के रूप में मिल रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मीडिया विभाग के कोऑर्डिनेटर श्री अशोक सिंह, प्रवक्ता श्री कृष्ण कांत पांडे,श्री ओमकार नाथ सिंह, आस्था तिवारी, अभिषेक श्री र्मेंद्र पांडे श्री एच.एन. पांडे सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे I
