बहराइच। कैसरगंज विधानसभा के ब्लॉक जरवल के ग्राम पंचायत करनई के दलित प्रधान द्वारिका प्रसाद राव की हत्या 16 – 17 जून की रात को प्रधानी की रंजिश को लेकर कर दी गयी थी। जिसमें अभी तक अभियुक्त की गिरफ्तारी नही हुई है। उक्त प्रकरण मे समाजवादी पार्टी द्वारा एक प्रतिनिधि मण्डल बनाया जिसमें पूर्व विधायक कैसरगंज राम तेज यादव, कृष्ण कुमार ओझा पूर्व विधायक महसी, रमेश गौतम पूर्व विधायक, लक्ष्मी नरायन यादव पूर्व जिलाध्यक्ष सपा, सन्त कुमार पासी अध्यक्ष अनुसूचित जाति, आदि लोग ब्लॉक जरवल के ग्राम पंचायत करनई पहुंच कर पीडित परिवार व स्व० द्वारिका प्रसाद राव के बेटे राम मनोहर राव शिक्षा मित्र से मुलाकात की। और प्रतिनिधि मंडल ने पीडित परिवार को आश्वासन दिया की आपकी बात माननीय अखिलेश यादव जी पूर्व मुख्यमंत्री राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी तक पहुंचायेंगे और आपको न्याय मिलेगा। आपके प्रकरण को समाजवादी पार्टी विधानसभा के सदन मे रखकर आपको न्याय दिलाने का काम करेगी। और सपा आपके परिवार के साथ है। इस अवसर पर आनंद यादव एड०, राकेश राव, मनीष यादव प्रतीक एडवोकेट, महेंद्र पासवान, सुनील यादव, जितेंद्र दीक्षित, विशाल सिंह, तथा पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सपा पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने आज जरवल के ग्राम पंचायत करनई पहुंच कर पीडित परिवार व स्व० द्वारिका प्रसाद राव के बेटे राम मनोहर राव से मुलाकात की