Home / मौलाना यासूब अब्बास ने की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात शियों पर डीजीपी का आरोप, ताजिया दफन करने की इजाजत, ज़ायरीन को इराक जाने की अनुमति का मांग पत्र सौंपा

मौलाना यासूब अब्बास ने की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात शियों पर डीजीपी का आरोप, ताजिया दफन करने की इजाजत, ज़ायरीन को इराक जाने की अनुमति का मांग पत्र सौंपा

Spread the love

दिल्ली आज दिनांक 6 अगस्त 2021 ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव एवं प्रवक्ता मौलाना यासूब अब्बास ने देश के रक्षा मंत्री लखनऊ सांसद माननीय राजनाथ सिंह से उनके आवास पर भेंट की व उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक द्वारा शिया समुदाय पर लगाए गए आरोपों एवं मोहर्रम गाइडलाइंस के बारे में सूचित किया, मौलाना यासूब अब्बास ने रक्षा मंत्री सांसद लखनऊ को बताया कि डीजीपी ने शिया समुदाय एवं ताजिए दारों पर आरोप लगाया है कि शियो द्वारा तबर्रा पढ़ना, गौ हत्या व महिलाओं के साथ छेड़छाड़ अश्लीलता जैसे गंभीर आरोप लगाएं, जिससे शिया समुदाय एवं ताजिया दारो में इन आरोपों के खिलाफ बहुत रोष है उन्होंने मांग की है कि डीजीपी शिया समुदाय एवं ताजिया दरों से माफी मांगे साथ ही साथ जिस तरीके से राजनीतिक पार्टियों, शादी विवाह समारोह के लिए 50 से 100 आदमियों की अनुमति है उसी प्रकार मोहर्रम के दिनों में गाइडलाइंस में अनुमति दी जाए, साथ ही साथ 10 मोहर्रम को ताजिया दफन करने की अनुमति भी दी जाए। याद रहे कि जब से मोहर्रम गाइडलाइंस उत्तर प्रदेश डीजीपी द्वारा जारी की गई है तब से अब तक मौलाना यासूब अब्बास हर संभव प्रयास कर रहे हैं कि डीजीपी शिया समुदाय से माफी मांगे एवं बयान बदले।
साथ ही साथ ताजिया दफन करने एवं मजलिसों की अनुमति दें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मौलाना यासूब अब्बास को आश्वासन दिया है ,कि इस संबंध में प्रदेश सरकार से बात की जाएगी। मौलाना यासूब अब्बास ने रक्षा मंत्री से यह भी मांग की है कि कोविड -19 महामारी को देखते हुए इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई थी,
जिसके अंतर्गत ज़ायरीन भी पवित्र इराक के नज़फ एवं कर्बला दर्शन करने नहीं जा पा रहे हैं,
उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान के साथ-साथ पूरी दुनिया में कोरोना को पूर्ण रूप से खत्म करने के लिए वैक्सीन लगाई जा रही कोरोना वैक्सीन लगे हुए ज़ायरीन को इराक की कर्बला जाने की अनुमति दी जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *